1 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

अरुणिता के प्रशंसक लंबे समय से उनके किसी उपयुक्त फ़िल्मी गाने का इंतज़ार कर रहे थे। आज उनकी उम्मीद पूरी हो गई। बड़े ही धूमधाम के साथ अरुणिता अपने “सइयाँ” गाने के ज़रिए टॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
Arunita Kanjilal और Armaan Khan की आवाज़ में, Jeet Gannguli के संगीत निर्देशन में और Chandrani Ganguli के बोलों के साथ यह गाना कल 12 दिसंबर को YouTube सहित सभी Social Media Platform पर रिलीज़ हुआ और आते ही धूम मचा दी।

यह गाना फ़िल्म **“MITIN, Ekti Khunir Sandhaney”** का एक गीत है। फ़िल्म का निर्देशन अरिंदम शील ने किया है। यह फ़िल्म 25 दिसंबर को **Surinder Films Private Limited** के बैनर तले रिलीज़ होने जा रही है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में, यानी मितिन मासी के किरदार में सुपरस्टार **Koel Mallick** नज़र आएंगी। यह फ़िल्म एक जासूसी थ्रिलर है।

खैर, अब आते हैं गाने की बात पर। Arunita Kanjilal और Armaan Khan ने इस गाने को बेहद शानदार ढंग से गाया है। गाना वाकई लाजवाब है। अरुणिता की आवाज़ में यह गीत बेहद खूबसूरती से जँचता है।
गाने की पहली पंक्ति है:
**“Mat jaao saiyan, Mat jaao saiyan more, More saiyan, Mat kariyo abhimaan.”**

इसके बाद मुखड़ा और अंतरे में आता है:
**“নাইয়া রে নাইয়া রে, কোথা যাও বাইয়া রে? অকূলে ভাসে পরাণ।”**
जिसका अर्थ है:
**“ओ नाविक, तुम कहाँ बहते चले जा रहे हो? मेरा दिल किनारे से दूर, अकेला तैर रहा है।”**
अरुणिता की अद्भुत गायकी के साथ-साथ गाने का चित्रांयन भी बहुत शानदार हुआ है। अरुणिता की आवाज़ की और क्या तारीफ़ करूँ, लगता है जैसे उनके कंठ से शहद टपक रहा हो।
आपको यह गाना कैसा लगा, ज़रूर बताइए। मैं डिस्क्रिप्शन में पूरे गाने का लिंक दे रहा हूँ—आप वहाँ जाकर देखें और सुनें। बार-बार देखें, और इस गाने पर ढेर सारी रील्स और शॉर्ट्स बनाएँ, यही अपेक्षा है।
अरुणिता को इस गाने में मौका देने के लिए जीत गांगुली सर और अरिंदम शील सर का हार्दिक धन्यवाद। फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीशियनों को ढेर सारा प्यार, और फ़िल्म की अपार सफलता की कामना करता हूँ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By admin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply